*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर जगह- जगह होंगे कार्यक्रम आयोजित “सेवा दिवस ” के रूप मे मनाया जायेगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन – विधायक शिव अरोरा*

Spread the love

  • *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर जगह- जगह होंगे कार्यक्रम आयोजित “सेवा दिवस ” के रूप मे मनाया जायेगा मुख्यमंत्री का जन्मदिन – विधायक शिव अरोरा*

 

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने मीडिया मे बयान जारी करते हुऐ जानकारी दी कि प्रदेश के युवा लोकप्रिय ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो उत्तराखंड राज्य की सेवा मे दिन रात लगकर प्रदेश के निरंतर विकास को आगे बढ़ा रहे है, जिनके दूरदर्शी सोच के परिणामस्वरूप राज्य मे सख्त व क्रांतिकारी निर्णय लिए गये है,ऐसे प्रदेश के मुख्यमंत्री जिनके मंगलवार 16 सितंबर को होने वाले जन्मदिन के अवसर पर विधायक द्वारा रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मे जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। जिसमे सबसे पहले सुबह 10 बजे पांच मंदिर रुद्रपुर मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दीर्घायु मंगलकामना हेतु पार्टी कार्यकर्त्ताओ के साथ हवन यज्ञ किया जायेगा, तो वही 11 बजे रुद्रपुर ब्लॉक के पास स्थित विराट आर्य द्वारा सचालित गो सेवा संस्थान पर विधायक अरोरा द्वारा गौ सेवा की जायेगी और 3 बजे जिला अस्पताल मे मरीजों को विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे फल वितरण का कार्य किया जायेगा।

विधायक शिव अरोरा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो निरंतर प्रदेश की सेवा मे लगकर राज्य को एक नई पहचान मिली है,ऐसे मुख्यमंत्री के जन्मदिन को हम सेवा दिवस के रूप मे मनाएंगे और उनके उत्तम स्वास्थ व दीर्घायु की कामना कर शुभकामनायें देंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *