यूट्यूबर सौरभ जोशी ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक शांत और खूबसूरत रिजॉर्ट में अवंतिका भट्ट के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे

Spread the love

 

यूट्यूबर सौरभ जोशी ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक शांत और खूबसूरत रिजॉर्ट में अवंतिका भट्ट के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे

Haldwani News: हल्द्वानी के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरभ जोशी मंगलवार को ऋषिकेश के तपोवन स्थित एक शांत और खूबसूरत रिजॉर्ट में अवंतिका भट्ट के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। विवाह समारोह पूरी तरह गोपनीय रखा गया, जिसमें दोनों परिवारों के चुनिंदा करीबी सदस्य ही मौजूद थे। सौरभ ने अपने ब्लॉग में भी पहले इशारा किया था कि शादी बेहद सीमित दायरे में और “सीक्रेट लोकेशन” पर होगी।

 

सुबह से ही दोनों पक्षों के स्वजन टिहरी जनपद के तपोवन रिसॉर्ट पहुंच गए थे। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पहाड़ की लोक संस्कृति की छाप विवाह में साफ झलकी—ढोल-दमाऊ की थाप पर गीत गाए गए, और परंपरागत ‘छोलिया’ शैली के स्थानीय गीतों ने माहौल को बेहद भावपूर्ण बना दिया।

 

सौरभ के चचेरे भाई कुनाली, जो अक्सर उनके ब्लॉग में नजर आते हैं, भी शादी का हिस्सा बने। कुछ समय पहले सौरभ को मिली धमकी की खबरों के बाद सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए विवाह स्थल की जानकारी आम लोगों से छिपाई गई थी।

दुल्हन पक्ष से सिर्फ पांच और दूल्हा पक्ष से दस लोग ही शामिल हुए, जैसा कि सौरभ ने अपने ब्लॉग में पहले बताया था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *