देश के लिए खुद को समर्पित करें युवा  –  गणेश जोशी 

Spread the love

देश के लिए खुद को समर्पित करें युवा  –  गणेश जोशी

रूद्रपुर । देश के युवा वर्ग को खुद को देश सेवा और समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने के लिए समर्पित कर देना चाहिए। यह बात प्रदेश के काबीना मंत्री व जनपद उधमसिंह नगर प्रभारी गणेश जोशी ने आज 77 वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाईन आयोजित कार्यक्रम में झंडारोहण करने के पश्चात सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि देश व राज्य का भविष्य युवा वर्ग के हाथों में ही बेहतर बन सकता है। उन्होंने कहा कि जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व में अपनी विशेष पहचान बनाकर निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है और आत्मनिर्भता की ओर तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुआई में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर आम जनता तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है।

 

 

 

श्री जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, आवास, सड़क, महिला सशक्तिकरण, चाय बागवान, पर्यटन, कृषि, उद्योग, आपदा आदि क्षेत्रें में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश का किसान विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर लगातार तरक्की कर रहा है। साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा भी पात्र किसानों के खातों में धनराशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि राज्य के खाद्य उत्पाद अपनी पौष्टिकता से देश विदेश में पहचान बना रहे है। वीबी रामजी ग्रामीण रोजगार योजना से किसान लाभान्वित हो रहे है। इससे पूर्व श्री जोशी का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन भदौरिया व एएसएपी मणिकांत मिश्रा आदि ने स्वागत किया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने परेड़ की सलामी ली और रंगबिरंगे गुब्बारे उड़ाये। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मुख्य अतिथि को मार्चपास्ट कर सलामी दी गई। जिसमें सीपीयू, यातायात, अग्निशमन, पुलिस संचार, राज्य आपदा प्रतिवादन बल, बम निरोधक दस्ता आदि विभागों के जवान शामिल हुए। तत्पश्चात विभिन्न विभागों की झाकिंया प्रदर्शित की गई जिनमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला कल्याण एवं बाल विकास, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, मत्स्य, शिक्षा, डेयरी, ग्रामोद्योग,आंचल, अक्षय उर्जा, एआरटीओ, गन्ना, आपदा प्रबंधन आदि विभागों की झाकियां शामिल थीं।

 

See also तीन विशाल अजगर और कोबरा रेस्क्यू

 

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं लिए अनेक पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। जिनमें पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वपन किशोर सिंह, इंस्पेक्टर राजेश पांडे,उ-नि- जय प्रकाश,उ-नि- अकरम,उ-नि-ं सुनील पाठक, उ-नि- रीता चौहान,उ-नि- मुकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गोधन सिंह,अ-उ- मु- आरक्षी भुवन पाण्डेय, मु-आरक्षी भागीरथी जलाल, मु- आरक्षी नवनीत सिंह,मु- आरक्षी राजेश,फायरमैन चन्द्र प्रकाश, कांस्टेबल राहुल गोस्वामी, मुख्य आरक्षी स-पु- लीलाधर भट्टð, आर-के- सुरेंद्र कंबोज, मु- आरक्षी डॉली जोशी, आरक्षी राजेंद्र सिंह, आरक्षी उ- स-पु- विक्रांत,आरक्षी दिनेश कापड़ी, आरक्षी ना- पु- हरीश चंद्र पाण्डे, आरक्षी महेंद्र कुमार,चालक संजय मुरारी,जमाल, ग्राम पुलिसकर्मी देवेंद्र शर्मा शामिल है। इस मौके पर जिला अधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी,एडीएम मनीष सिंह, सीएमओ डा- के-के- अग्रवाल, एएसपी उत्तम सिंह नेगी, निहारिका तौमर, दर्जा राज्य मंत्री फरजाना बेगम,उत्तम दत्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, अमित नांरग, विवेक सक्सेना, रश्मी रस्तोगी, तरूण दत्ता, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य अतिथियों के साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *