मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने में जुटें कार्यकर्ताः भट्ट

Spread the love

मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने में जुटें कार्यकर्ताः भट्ट
– जिला कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां

रुद्रपुर। आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक मजबूती को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में रुद्रपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी समय में मतदाता सूची का शुद्धिकरण संगठन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बूथ स्तर के प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की इस बुनियादी प्रक्रिया में ‘बीएलए-1’ और ‘बीएलए-2’ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होने वाली है।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुरेश भट्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सजग रहकर मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने में जुट जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाए। इसके साथ ही, पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन नामों को सूची से हटाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी गई है जो अब उस क्षेत्र में निवास नहीं करते या जिनका निधन हो चुका है। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि एक सशक्त मतदाता सूची ही विजय का आधार बनती है, इसलिए बूथ स्तर का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करे।

कार्यशाला के दौरान आगामी 21 मार्च को हल्द्वानी में होने वाले भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा भी साझा की गई। इस दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड की देवभूमि से जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाला यह कार्यक्रम राजनैतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम की सफलता और भारी संख्या में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

सांगठनिक बैठक में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला सह प्रभारी साकेत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल और क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने भी अपने विचार रखे। इनके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एसटी मोर्चा प्रेम सिंह राणा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, रमेश जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, चेयरमैन सचिन शर्मा, सुरेश कोहली और कार्यक्रम जिला संयोजक गजेंद्र प्रजापति ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में प्रेम सिंह, सुखदेव, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित नारंग, इंदरपाल मान, शालिनी बोरा और जिला मंत्री विमला बिष्ट, प्रमोद मित्तल, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, कार्यालय मंत्री मोरसिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत और आईटी संयोजक मानस जैसवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बिट्टू चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *