नेत्रपाल मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने से ओबीसी मोर्चा को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली  –  राजेश शुक्ला 

Spread the love

नेत्रपाल मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने से ओबीसी मोर्चा को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली  –  राजेश शुक्ला

 

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर नेत्रपाल मौर्य का वार्ड 16 में आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। क्रय-विक्रय समिति के अध्यक्ष मूलचंद राठौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझ पर सौंपी है, उसके अनुरूप मैं ओबीसी मोर्चा को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के लिए समर्पित रहूंगा। बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय इस बात का प्रमाण है कि जनता केंद्र और राज्यों में भाजपा नेतृत्व की नीतियों और विकास मॉडल पर भरोसा करती है।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि नेत्रपाल मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष बनने से ओबीसी मोर्चा को नई दिशा और नई ऊर्जा मिली है। मुख्यमंत्री धामी जी की पारदर्शी एवं जनहितकारी नीतियों तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में लगातार हो रहे विकास कार्यों के कारण समाज के सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश गया है। बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने यह सिद्ध कर दिया है कि जनता विकास और सुशासन के साथ है।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निवर्तमान सभासद सतीश गुप्ता, संदीप अरोड़ा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, चंदन जायसवाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजेश कोली, ईश्वर दानू, विजय अरोड़ा, विशाल शर्मा, अमित सिंह, कमलेश राठौर, दिलीप जीना, नरेंद्र राठौड़, चेतन गंगवार, राजकुमार, अजय राठौर, हारुण मलिक, आरती दुबे, कविता मान, करुणा तिवारी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र बागवानी, पूरन भट, चूड़ामणि सागर, सुनीता देवी, शकुंतला देवी, छेदालाल रस्तोगी, अमरनाथ कश्यप, जितेंद्र गुप्ता, उमेद सिंह बिष्ट, नीतिश शर्मा, धर्मपाल गंगवार, मिथुन मंडल समेत सैकड़ो वार्डवासी उपस्थित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *