उत्तराखंडः इस होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

Spread the love

उत्तराखंडः इस होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

 

रुड़की: श्रीनिवास होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ महिलाओं समेत 13 गिरफ्तार

रुड़की। देह व्यापार की सूचना पर शुक्रवार को मानव तस्कर विरोधी सेल और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से श्रीनिवास होटल पर छापा मारा। इस कार्रवाई में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए आठ महिलाओं समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

 

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों की रहने वाली हैं। मौके से गिरफ्तार किए गए युवकों में राजा उर्फ रांझा (निवासी पाड़ली गुज्जर, रुड़की), हैदर अली (पूर्वी अंबर तालाब, रुड़की), सिद्धांत (ग्राम पोड़ोवाली, लक्सर), रविकांत (ग्राम लखनौता, थाना झबरेड़ा) और लक्की (असद रोड मॉडल टाउन, पानीपत, हरियाणा) शामिल हैं।

 

कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा, निक्की, कल्लू और दीपक के साथ मिलकर पिछले छह वर्षों से यह अवैध धंधा चला रहे थे। ये लोग हरियाणा, असम, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से युवतियों को लाकर रुड़की के कई होटलों में देह व्यापार के लिए सप्लाई करते थे।

 

 

फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

 

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *