नगर निगम की अनूठी पहल, मंदिरों में बांटी जाएगी कीर्तन की सामग्री

Spread the love

नगर निगम की अनूठी पहल, मंदिरों में बांटी जाएगी कीर्तन की सामग्री

रुद्रपुर। *आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के दूसरे कार्यकाल के सफलतापूर्वक 04 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर* देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नई ऊर्जा देने की दिशा में नगर निगम रुद्रपुर ने एक अनूठी पहल की है। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के उल्लास को दोगुना करने के लिए निगम प्रशासन ने शहर के सभी 40 वार्डों में स्थित मंदिरों को संकीर्तन सामग्री भेंट करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नगर के प्रत्येक कोने में स्थित देवालयों में ढोलक, मंजीरा और भजन-कीर्तन से संबंधित अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए जाएंगे, जिससे पूरा शहर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठेगा।

महापौर विकास शर्मा ने बताया कि हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं समाज को आपस में जोड़ने का काम करती हैं और इन्हें सशक्त बनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु नगर निगम ने यह संकल्प लिया है कि शहर के किसी भी वार्ड का मंदिर संसाधनों के अभाव में कीर्तन-भजन से वंचित न रहे। महापौर ने कहा कि इन समस्त सामग्रियों का वितरण चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी के शुभ अवसर पर किया जाएगा, जो कि शक्ति की उपासना का एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। उनहोंने कहा कि नगर निगम का यह कदम न केवल वर्तमान पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा, बल्कि मंदिरों में होने वाले सामूहिक आयोजनों को भी एक नया स्वरूप प्रदान करेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *