सड़क हादसे मे दो युवकों की मौत
रामनगर। उत्तराखंड में लगातार सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार तड़के हल्द्वानी-बाजपुर मार्ग पर गड़प्पू क्षेत्रा में एक और भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग और दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद से नैनीताल की ओर जा रही टाटा टियागो कार (UP 14 GN 4349) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह लगभग 7ः30 बजे गड़प्पू चौकी के कांस्टेबल मिथुन कुमार ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी वाहन से बाजपुर अस्पताल ले जाया गया। जबकि दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 108 द्वारा सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया गया, जहां; चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रीत यादव ;28 पुत्र राजेश यादव तथा राहुल ;18 पुत्रा गौरी शंकर यादव, दोनों निवासी स्यानी थाना नंदग्राम, गाजियाबाद के रूप में हुई है।घायलों में विवेक यादव ;23, दीपांशु निवासी नगला सुदमा ;मैनपुरी, प्रीत की पत्नी ज्योति ;27 तथा उनकी दो बेटियांकृअन्नैया उर्फ परी ;3 वर्ष 6 माह और किट्ट ;1.5 वर्ष शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।






