प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड सरकार किसान कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है  –  राजेश शुक्ला 

Spread the love

 

प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड सरकार किसान कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है  –  राजेश शुक्ला

किच्छा:- प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए एक बड़ी राहत और ऐतिहासिक सौगात देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2025–26 के लिए गन्ना मूल्य की घोषणा की जिसमें अगेती प्रजाति की गन्ना का मूल्य ₹405 प्रति कुंतल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹395 प्रति कुंतल तय किया गया है। उत्तर प्रदेश से ₹30 अधिक मूल्य घोषित कर उत्तराखंड सरकार ने किसानों के पक्ष में एक रिकॉर्ड निर्णय लिया है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गन्ना किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील और किसान–हितेषी सरकार ने किसानों की मेहनत, लागत और हितों को सर्वोपरि रखते हुए उत्तर प्रदेश से 30 रुपए अधिक गन्ना मूल्य घोषित कर इतिहास रच दिया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को वास्तविक रूप देने वाला कदम है।

उन्होंने बताया कि ठीक एक सप्ताह पूर्व 25 नवंबर को हरिद्वार से पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक आदेश चौहान और स्वयं राजेश शुक्ला के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात कर किसानों के लिए गन्ना मूल्य बढ़ाने का आग्रह किया था। उसके बाद मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रदेश के किसानों के हित में यह बड़ा निर्णय लिया। पूर्व विधायक शुक्ला ने कहा कि जो जनप्रतिनिधि खेतों में किसानों के साथ मेहनत कर उनके संघर्ष को समझता है, वही किसान हित में ऐतिहासिक निर्णय लेने का सामर्थ्य रखता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह सिद्ध किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड सरकार किसान कल्याण के लिए दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जहाँ उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष अगेती गन्ना मूल्य ₹375 और सामान्य ₹365 प्रति कुंतल तय किया है, वहीं उत्तराखंड सरकार द्वारा क्रमशः ₹405 और ₹395 प्रति कुंतल घोषित किया जाना किसानों के हित में अभूतपूर्व कदम है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *