*सोलन में श्मशानघाट से अस्थियां ले उड़े चोर, विसर्जन के लिए आज जाना था हरिद्वार*
हिमाचल के सोलन में एक ऐसा मामला घटित हुआ है, जिसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए हैं। सोना-चांदी, रुपए सहित अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं तो आए दिन सुनने को मिलती हैं, लेकिन सोलन शहर में चंबाघाट श्मशानघाट से अस्थियां ही चोरी हो गई हैं। अस्थियां गायब होने की घटना ने लोगों में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों द्वारा एकत्र की जाने वाली अस्थियां कई मामलों में श्मशानघाट से गायब पाई गई हैं। पीडि़त परिवारों का कहना है कि यह उनकी धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। स्थानीय लोगों ने श्मशानघाट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजनों ने बताया मांग की है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करे ।
यह है पूरा मामला
लोअर बाजार सोलन के कमल पाल ने बताया कि उनकी माता जी की मृत्यु 16 दिसंबर को हुई थी। उसी चंबाघाट स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिर उसी शाम उन्होंने माता जी की अस्थियों को चंबाघाट के लॉकर में रख दिया और ताला लगाकर चाबियां अपने साथ ले आए। कमल पाल ने बताया कि लॉकर की तीन चाबियां उनके ही पास थीं। इसके बाद 10वें दिन आज गुरुवार सुबह जब वे अस्थियां लाने चंबाघाट अस्पत�






