मेले और पर्व संस्कृति के संवाहकः विकास शर्मा

Spread the love

मेले और पर्व संस्कृति के संवाहकः विकास शर्मा

– महापौर ने मेट्रोपोलिस में किया दशहरा मेले का शुभारम्भ

– विजयदशमी पर कई अन्य कार्यक्रमों में भी किया प्रतिभाग

 

रूद्रपुर। विजयादशमी के पावन पर्व पर मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी द्वारा मेट्रोपोलिस सिटी में भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारम्भ नगर निगम महापौर विकास शर्मा ने फीता काटकर किया। इसके साथ ही महापौर ने शहर के गांधी पार्क, भूत बंगला सहित नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा एवं दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया और उपस्थित जनसमूह को असत्य पर सत्य की विजय के इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने महापौर को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित भी किया।

 

मेट्रोपोलिस सिटी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें याद दिलाता है कि चाहे असत्य कितना भी बलवान क्यों न लगे, अंततः सत्य और सद्गुण ही विजय प्राप्त करते हैं। महापौर ने कहा हम सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। श्रीराम ने हमें सिखाया कि धर्म, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने से कोई शक्ति हमें विचलित नहीं कर सकती। समाज तभी मजबूत होगा जब हम अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाएँगे।

 

श्री शर्मा ने कहा कि आज जब आधुनिक जीवनशैली और भागदौड़ के बीच लोग पारिवारिक व सांस्कृतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं, तब इस प्रकार के सामूहिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। महापौर ने कहा कि जिस उत्साह और सहभागिता के साथ बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले में भागीदारी की है, वह हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द्र का जीवंत उदाहरण है।

 

मेले में रामलीला मंचन, झांकियों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल, सोसायटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शाही, सचिव सुनील शुक्ला, उपाध्यक्ष विक्रांत फुटेला, कार्यक्रम संयोजक बी.एल. चोमवाल, डॉ. वीरपाल सिंह, विनय दुबे, मोहन तिवारी, हितेश लालवानी, निशांत शाही, बृजेश तिवारी, हरेन्द्र राय, पुष्पेन्द्र राय, हिमांशु मिड्डा, विकास चन्द्र, दिलीप सिंह, डॉ. कृष्ण गुप्ता, मलखान सिंह, डॉ. अभिषेक गुप्ता, अक्षय बिष्ट सहित अनेक गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *