की प्रभु श्री राम सभी के आराध्य – भारत भूषण चुघ
रुद्रपुर – श्री राम मंदिर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर काशीपुर बायपास रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी में भव्य राम मंदिर और माता का विशाल जागरण आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान भजन गायको ने पूरी रात प्रभु श्री राम के भजन और माता के जागरण का गुणगान किया। श्री चुघ ने कहा की प्रभु श्री राम सभी के आराध्य हैं और सैकड़ो साल की आस्था, विश्वास और प्रयासों के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण किया गया। उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और लाखों करोड़ों श्रद्धालु अयोध्या में जाकर श्री राम लला के दर्शन कर रहे हैं जो अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि इस देश को भारत माता का दर्जा मिला है जो पूरे विश्व में कहीं और देखने को नहीं मिलता। इस समय गुप्त नवरात्रि चल रहे हैं जहां कन्याओं को पूजा जाता है। हिंदू धर्म में सदैव महिलाओं को आदर और सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है और सदैव धर्म का पालन किया जाता है। इस दौरान भजन गायको ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है,तूने मुझे बुलाया शेरावालिए मैं आया मैं आया शेरावालिए, तेरे चरणों का प्यार मां तेरा भवनां दी कर नौकरी, प्रभु राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,देखो देखो चले वीर हनुमाना, जग में सुंदर है दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम जैसे भजन सुना कर पूरा माहौल भक्ति में कर दिया। देर रात तक श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया और भक्ति में डूबे नजर आए।सुबह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा, अमित गोयल,सूरज आर्य ,अमन ग्रोवर, लक्खा साहनी, जितेंद्र साहनी, मदन बिष्ट ,सोनू सागर, अमित कक्कड़ ,दीपक सक्सेना ,किशन सहनी, महेश सागर, सत्ता कोली, रजत अरोड़ा, दीपक पाल,राजदीप पाल, अमित सक्सेना, विष्णु सिंह, सनी गिल, हरेंद्र सिंह आदि तमाम लोग मौजूद थे।






