*दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से लुढ़का पारा, अगले 3 घंटे में 60 kmph की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी*
_दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह-सुबह बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने आज (23 जनवरी) के लिए बारिश, गरज-चमक, ओले और 40-65 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।_







