फीस वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
रूद्रपुर । आदर्श इन्द्रा बंगाली कालोनी स्थित कृष्णा इण्टर कॉलेज के छात्रों आज विद्यालय में अधिक फीस वसूले जाने के खिलाफ कॉलेज गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। जानकारी मिलने पर कई छात्र नेता व आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी भी मौके पर आ पहुंचे। बाद में छात्र नेताओं की विद्यालय प्रबन्धन से हुई वार्ता के पश्चात फीस कम किये जाने के समझौता होने पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। रोषित छात्रें का आरोप था कि विद्यालय में छात्रों से एक हजार पांच सौ रूपये प्रति माह फीस वसूली जा रही है। जो गरीब व मध्यम वर्ग के परिवारों के बच्चों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा निर्धारित फीस जमा न करने पर छात्रें का विद्यालय में प्रवेश भी रोक दिया गया। इतना ही नही छात्रों ने फीस जमा न होने पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने पर कई छात्र नेता विद्यालय आ पहुंचे व उन्होंने विद्यालय प्रबन्धन से बात की। लेकिन कोई समाधान नही निकला। जिसके बाद रोषित छात्रों ने विद्यालय गेट पर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रोषित छात्रें व छात्रनेताओं से बातचीत की। जिसके बाद एक शिष्ट मण्डल ने विद्यालय प्रबन्धन से वार्ता की जिसमें प्रति विषय एक सौ रूपये फीस लिए जाने पर सहमती बनी। साथ ही सभी छात्रें को अपना गृह कार्य पूरा करने के निर्देश दिये गये। जिसके पश्चात छात्रों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।






