*जहीं विधि राखे राम,तेहि विधि रहिए, भव्य राम कथा का आयोजन*
श्री राम कथा महा यज्ञ, समिति रूद्रपुर द्वारा आयोजित श्री राम जी की भव्य ऐतिहासिक कथा को अपने मुखारविंद से स्वरबद्ध करने हेतु परम् श्रद्धेय आचार्य श्री राम शांतनु जी महाराज पधारे हुए हैं।
दिनांक 4/9/2025 को इस अतुलनीय भव्य सनातन कथा का प्रथम दिन था। इसमें महाराज जी ने हमे ज्ञान की सूक्ष्म रूपरेखा में कहा है कि प्रकृति और भगवान से कभी भी संघर्ष नहीं करना चाहिए। सदैव उनकी द्वारा बनाई गई सृष्टि के तत्वाधान में चलते रहना चाहिए। जैसा कि श्री राम चरित मानस में बताया गया है कि……
जहीं विधि राखे राम, तेहि विधि रहिए।
आज श्री राम कथा महा यज्ञ के दूसरे दिन दिनांक 5/9/2025 को भी इस विशाल श्री राम कथा को श्रवण करने हेतु विशाल संख्या में भक्त बंधु ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राम कथा में श्रद्धेय आचार्य शांतनु जी महाराज ने कथा का मुख्य सार देते हुए बताया कि ईश्वर सर्वशक्ति मान है। सब कुछ उसकी इच्छा से ही होता है। दुख सुख, जीवन मरण, ज्ञान अज्ञान, सभी कुछ प्रभु इच्छा से ही होता हैं।
हम सभी मनुष्य रूप में प्रभु की माटी मात्र है। प्रभु द्वारा निर्धारित की गई भूमिका को,हम सभी निभाने आए हैं।
हम श्री राम कथा सेवा समिति की ओर से समस्त नगर वासियों से विनम्र अनुरोध करते हैं कि आप सभी इस अतुलनीय श्री राम कथा को श्रवण करने हेतु अधिक से अधिक मात्रा में पधारने की कृपा करें।
इस पुनीत श्री राम कथा का भव्य आयोजन करने में आचार्य श्री पवन पाण्डे, नरेन्द्र सिंह राजपूत, भोला जी, आलोक सक्सेना, राहुल भारद्वाज, सी.ए.मोहित गम्भीर, गुरप्रीत पन्नू,संजीव राय, पंकज गंगवार, रितेश उपाध्याय, सुधीर सिंह, सौरभ शर्मा,अनमोल कोहली, ए. के. तिवारी, राम अवतार सक्सेना, विष्णु जायसवाल, नरेन्द्र बंसल, नितेश अग्रवाल, विनय कुमार सक्सेना,ओम प्रकाश, कृष्ण कुमार वर्मा, अशोक कुमार आदि।






