समाजसेवी रवि बाटला व भारत भूषण चुघ ने किया कांवड़ियों का सम्मान

Spread the love

महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की वापसी से रुद्रपुर हुआ शिवमय

श्री गोलोक धाम सेवा समिति ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं की सेवा

“बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजा रुद्रपुर क्षेत्र

15 वर्षों से कांवड़ियों की सेवा कर रही गोलोक धाम सेवा समिति

गंगाजल लेकर लौटे भक्तों पर पुष्पवर्षा, माल्यार्पण कर अभिनंदन

 

रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व (14 फरवरी) को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों का लौटना शुरू हो गया है। बीते दिवस भी अनेक कांवड़िये “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ रुद्रपुर पहुंचे, जहां श्री गोलोक धाम सेवा समिति की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

समाजसेवी रवि बाटला और भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने समिति के बैनर तले गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

भारत भूषण चुघ ने बताया कि समिति पिछले 15 वर्षों से कांवड़ियों का स्वागत एवं सम्मान करती आ रही है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है और भक्त हरिद्वार से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर शुभम मंडल, शिव विश्वास, देवेंद्र, सूरज, तेजराम, निर्मल, अजय, श्याम चरण, अजय मिश्रा, अमन कुमार, बिट्टू, गोपाल मंडल, संतोष कुमार, नयन दास, नरेश दत्त, सूर्य प्रताप भंडारी, राजू श्रीधर, नेहा, सुमन, स्वाति, मीना, मुनमुन, आदित्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *