*रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ट्रांजिट कैम्प, रविन्द्र नगर सहित कई स्थानों पर शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सवों में पहुंचकर पूजा अर्चना में प्रतिभाग किया

Spread the love

*रूद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने ट्रांजिट कैम्प, रविन्द्र नगर सहित कई स्थानों पर शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सवों में पहुंचकर पूजा अर्चना में प्रतिभाग किया और सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।* इस अवसर पर ठुकराल ने कहा शक्ति की उपासना का यह पर्व हम सभी के जीवन में आस्था, आत्मबल और एकता का संदेश लेकर आता है। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का ही प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का उत्सव भी है। उन्होंने आगे कहा आज आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने भीतर की बुराइयों का नाश कर, सच्चाई, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ें। जिस प्रकार मां दुर्गा ने राक्षसों का संहार कर धर्म की रक्षा की, उसी प्रकार हम सभी को समाज में फैली नकारात्मकता, भेदभाव और असहिष्णुता को दूर करने के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं। श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा कमेटी ट्रांजिट कैंप में द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दलित अधिकारी, समाजसेवी संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, आनंद शर्मा, बर्जन मंडल, तरुण दत्ता, राकेश दास, महेश दास, कमेटी के अध्यक्ष कार्तिक चक्रवर्ती ,कमेटी के उपाध्यक्ष राज सरकार, किशोर डे, राज चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष प्रदीप शाह, महासचिव डॉ सुमित राय, उपसचिव बिट्टðू ढाली, सचिन मंडल, दलीप अधिकारी, अभिनव दत्ता, मनोज कर, सुवीर वंदना दास, नंदशेऽर गांगुली, शुभम दास, महेश राय, मानस बैरागी, अपूर्व विश्वास, शुभम स्वर्णकार, ठाकुर प्रवीण सिंह मोनू आदि मौजूद थे। जबकि रविन्द्र नगर में आयेाजित कार्यक्रम में समाजसेवी संजय ठुकराल, आनंद शर्मा, गगन ग्रोवर, बर्जन मंडल केरू ,कमेटी के अध्यक्ष परितोष मंडल, उपाध्यक्ष मानस सरकार ,प्रदीप विश्वास ,संजय हालदार ,सचिव विपुल गायन ,प्रदीप दास, सुकुमार सरकार, तारक अधिकारी, महेश मंडल, गोपाल सरकार, शिवपद सरकार, कार्तिक मंडल, अभिमन्यु देव राय, मानदार सरकार, रंजीत राय, तापस विश्वास, विश्वजीत विश्वास, निमाई मंडल, रामानंद, महेंद्र विश्वकर्मा, सुब्रत, शिवम, अर्जुन विश्वास, बाबू विश्वकर्मा, महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *