*रामनगर में राज्य कर एवं आयकर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस* 

Spread the love

*रामनगर में राज्य कर एवं आयकर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

 

रामनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामनगर स्थित राज्य कर कार्यालय एवं आयकर कार्यालय में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहाँ अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम के दौरान आयकर आयुक्त श्री अनिल सिंह, श्री मिथेश्वर आनंद जी , तथा श्री अजय प्रकाश की मौजूदगी में विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात सभी ने राष्ट्रगान गाया और संविधान के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन मिथेश्वर आनंद जी द्वारा संचालित किया गया

 

ध्वजारोहण कार्यक्रम में रामनगर टैक्स बार के अध्यक्ष श्री पूरन पाण्डेय एवं उपसचिव मनु अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त किए और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और हम सभी का कर्तव्य है कि उसके मूल्यों की रक्षा करें।

इसी कार्यक्रम मे अध्यक्ष श्री पूरन पाण्डेय व राज्य कर अधिकारी अजय प्रकाश द्वारा देशभक्ति के गाने गाकर समय बाँधने का पूरा प्रकाश किया गया जिन्हे वहा मौजूद लोगो की तालियों ने भरपूर सराहा

 

कार्यक्रम में व्यापार मंडल से श्री दिनेश चंद्रा, श्री विपिन कांडापाल, पर्यावरणविद श्री अतुल मल्होत्रा, श्री ऋषभ अग्रवाल, श्री फिरोज अंसारी, श्री मनोज बिष्ट, श्री संजीव अग्रवाल, श्री फैजूल हक , जफर जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *