ऑक्सफोर्ड अकादमी में जोश से मनाया गया गणतंत्र दिवस,,

Spread the love

ऑक्सफोर्ड अकादमी में जोश से मनाया गया गणतंत्र दिवस,,

 

दिनाॅक 26 जनवरी 2026 ऑक्सफोर्ड अकादमी में पूरे जोश और उत्साह के साथ गणतत्र दिवस मनाया गया। दिद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के0 एस0 नेगी की अध्यक्षता में यह सुअवसर मनाया गया। प्रातः से ही सभी छात्र-छात्रायें विद्यालय के प्रांगण में एकत्रित हुये।

सर्वप्रथम प्रबन्ध समीति सदस्या श्रीमती प्रीती पपनेजा एवं प्रधानाचार्य श्री के0 एस0 नेगी जी द्वारा सामूहिक रूप से घ्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान व राष्ट्र गीत का गायन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। नृत्य, गीत, और देश भक्ति संबधित सभी कार्यक्रमों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी को शुभकामनायें दी और आवाहन किया कि हम सभी अपने देश की सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें।

यह दिन सभी के लिये बहुत ही प्रेरणादायक और उल्लासपूर्ण था। प्रबंध समीति के सदस्य श्री रोहताश बत्रा, श्री वैभव बत्रा, श्री अमित जिन्दल, श्री सुरेन्द्र मिडढा जी ने देश के 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *