शनि देव मंदिर में संकीर्तन, राजकुमार ठुकराल ने किया शुभ संदेश साझा
ठुकराल ने की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
राजकुमार ठुकराल बोले—भक्ति से मिलती है मन को शांति
रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी वार्ड-35 स्थित श्री श्री शनि देव मंदिर प्रांगण में अष्टम पहर महानाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति रस में सराबोर हुए।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शिरकत कर संकीर्तन का आनंद लिया तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजकों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर ठुकराल ने कहा कि भक्ति और संकीर्तन से मन को शांति मिलती है तथा समाज में आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संकीर्तन के दौरान विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्तिक मंडल, देवू मंडल, पंडित शंकर चक्रवर्ती, पार्षद सरो राय, उत्तम अधिकारी, गणेश सरकार, चैताली मंडल, जयदेव मदक, गौतम मजूमदार, खगोपती विश्वास, विमल घरामी, सुशांत राय, गौतम घरामी, अजय राय, सपन मिस्त्री, अजीत मजूमदार, महादेव हाजरा, नारायण पाल, रंजन समोदर, अश्विनी राय, मानिक बर्मन, जतीश कराती, पीयूष हीरा, हरिश्चंद्र राय, विकास विश्वास, संजीत पाल, शंकर ढाली, शुभंकर बैरागी, गौरांग विश्वास, संजय सरकार, माध्वी मंडल, गोविंद राय, हृदय मंडल, श्रुति मंडल, प्रीति मंडल, त्राप्ति मंडल, लक्ष्मी मंडल, रविंद्र धर, डॉ. सुजीत मित्रा, समीर बवाली, प्रशांत राय, शरद राय, किशन राय, सरस्वती, ज्योत्स्ना विश्वास, अर्चना, सीमा वर्मन, ममता वर्मन, कमला वर्मन, कल्पना मल्लिक, सुमन, जमुना राय, अनीता राय, कल्पना मंडल, सुपमा राय, श्यामल राय, कनि मंडल, अमित सरकार, विष्णु सरकार, दीपांकर साना, असीम सरकार, तपन सरकार, मधु सरकार, शशांक चक्रवर्ती, मुदित सरकार और गोबिंद सरकार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।







