श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

Spread the love

श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए राजकुमार ठुकराल, लिया आशीर्वाद

रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने हंस विहार फेस-2 स्थित मनोकामना मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से कथा श्रवण किया तथा व्यास गद्दी पर विराजमान कथा वाचक विवेकानंद जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने राजकुमार ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ठुकराल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को आत्मिक शांति प्रदान करता है और जीवन में सही मार्गदर्शन देता है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। ठुकराल ने मंदिर समिति एवं स्थानीय निवासियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर अजय नारायण सिंह, के एस बिष्ट, भूपेंद्र सिंह कठायत, सुरेंद्र कपकोटी, रमेश चंद्र ओली, संजय अधिकारी, गोपाल सिंह राणा, दिनेश सिंह नेगी, पूरन चंद्र नेगी, पूरन चंद्र पंत, राम सिंह कुंवर, भुवन सिंह बिष्ट, चंद्रमोहन नेगी, राकेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, दयाल सिंह मनराल, बहादुर सिंह, मिंटू शर्मा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित सिंह बोरा, भूपाल दत्त पंत एवं केरू मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *