BREAKING NEWS: बिहार चुनाव पर सियासी तूफान NDA की लहर पर बयानबाज़ी तेज़
अमित शाह की भविष्यवाणी सही!
बिहार में BJP–JDU वाली NDA गठबंधन को मिल रही भारी बढ़त ने
गृह मंत्री अमित शाह की पहले की गई भविष्यवाणी को सच कर दिया।
शाह ने कहा था NDA 160+ सीटें ले जाएगी; रुझानों में NDA 200 से ऊपर दिख रहा है।
EC और BJP पर संजय राउत का गंभीर आरोप
शिवसेना (UT) नेता संजय राउत ने चुनाव रुझानों को लेकर EC और BJP पर
“महाराष्ट्र जैसा पैटर्न” दोहराने का आरोप लगाया।
कहा जो गठबंधन सत्ता की ओर बढ़ रहा था, उसे 50 सीटों के नीचे धकेल दिया गया।
अखिलेश को 11 KG लड्डू भेजेंगे केशव प्रसाद मौर्य
NDA की बढ़त पर UP के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा
“ये जीत PM मोदी, नीतीश कुमार और बिहार की जनता की जीत है।”
उन्होंने कहा NDA की जीत पर अखिलेश यादव को 11 किलो लड्डू भेजेंगे।
कांग्रेस आख़िरी पायदान पर’ अमित शाह का तीखा हमला
शाह ने X पर लिखा
“बिहार की जनता ने घुसपैठियों को बचाने वालों को करारा जवाब दिया है।इसलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आख़िरी पायदान पर है।”
NDA को बहुमत, लेकिन CM कौन? BJP महासचिव का बयान
रुझानों में NDA को स्पष्ट बढ़त,
लेकिन CM चेहरा पर सस्पेंस जारी।
BJP महासचिव विनोद तावड़े ने कहा“CM का फैसला गठबंधन के 5 पार्टियां मिलकर करेंगी।
जंगलराज और तुष्टीकरण को मौका नहीं’ शाह का तीखा वार
NDA की बढ़त पर अमित शाह ने लिखा विकसित बिहार में भरोसा रखने वाली जनता ने
जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है।अब जनादेश केवल Politics of Performance पर मिलता है।






