मोबाइल लूटने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुद्रपुर। आवास विकास चौकी पुलिस टीम ने राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले दो किशोरों सहित तीन लोगों को दबोच लिया। ये आरोपी लोगों से मोबाइल छीनने की घटनाओं में शामिल थे। जानकारी के अनुसार अजय ढाली, निवासी जगतपुरा वार्ड नंबर 05 मुखर्जी नगर, रुद्रपुर कैंप की तहरीर के आधार पर बीते दिनों मोबाइल लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। शिकायत के आधार पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और जांच के बाद रविवार शाम मुखबिर की सूचना पर सिडकुल रोड के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में मुख्य आरोपी अनमोल कोहली पुत्र सुरेश चंद्र, निवासी वार्ड नंबर 22, रम्पुरा शामिल हैं, जबकि दो अन्य बाल अपराधी किशोर भी पकड़े गए। उनकी तलाशी में कुल पाँच मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से बिना नंबर प्लेट वाली काली रंग की मोटरसाइकिल भी जप्त की गई। पुलिस ने एफआईआर नंबर 326/2025 से संबंधित सभी बरामद मोबाइल फोनों को कब्जे में लिया और आरोपीगण के पास पाए गए अन्य चार संदिग्ध मोबाइल फोनों को भी धारा 35/106 बीएनएस के तहत जब्त कर लिया। गिरफ्तार व्यक्तियों में अनमोल कोहली के अलावा दो अन्य बाल अपराधी शामिल हैं। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र, उपनिरीक्षक मनोज जलाल, अपर उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश बबाड़ी, कांस्टेबल नंदन राम और पीआरडी मनोहर की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।






