नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

Spread the love

नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर
रुद्रपुर (उधम सिंह नगर)। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों के सम्मान में जिला कार्यालय रुद्रपुर में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् गीत एवं स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके पश्चात नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शशांक वर्मा एवं विशाल चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *