*विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2026- 27 के बजट को बताया सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी! मोदी सरकार ने महिला,युवा, किसान, निर्धन वर्ग का बजट मे रखा विशेष ध्यान* 

Spread the love

*विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2026- 27 के बजट को बताया सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी! मोदी सरकार ने महिला,युवा, किसान, निर्धन वर्ग का बजट मे रखा विशेष ध्यान*

 

रुद्रपुर। 1 फ़रवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार मे देश की महिला वित्त मंत्री ने वर्ष 2026-27 मे नौवीं बार देश की संसद मे आम बजट पेश किया, जो सिर्फ एक दस्तावेज नहीं वह विकसित भारत 2047 का सशक्त घोषणा पत्र है।

जिसको क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने पार्टी कार्यालय पर बजट प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्त्ता संग सुना।

विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा मे यह बजट निर्णायक सबित होगा, विधायक बोले मोदी सरकार का यह बजट सर्वस्पर्शी,सर्वसमावेशी और युवा, महिला, किसान, वँचित वर्ग के हितो को ध्यान मे रखते हुआ बनाया गया है, जिसमे अंतिम पायदान पर बैठे गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला यह बजट है।

विधायक ने कहा मुख्यतः इस बजट मे केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार को केंद्र मे रखकर बजट पेश किया गया। उन्होंने कहा इस बजट मे राजकोषीय घटना कम करने के लिये महत्वपूर्ण कदम उठाये गये है। साथ ही नये इनकम टैक्स अधिनियम को लागू किया है जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा, जिसके बाद टैक्स के क्षेत्रमे काफ़ी सुधार जनता को देखने को मिलेगे और देश के नागरिकों को इसका सीधा लाभ होगा।

विधायक ने कहा देश मे 7 नये हाईस्पीट रेल कोरिडोर बनाने, बायोफार्मा के लिये 10000 करोड़ का प्रावधान, कैंसर शुगर जैसी सात अन्य गंभीर बीमारियों के दवाई को सस्ता करना आम जनता को काफ़ी राहत देने वाला होगा। इसके साथ ही देश मे 20 नये जलमार्ग बनाने की दिशा मे काम होगा जिससे देश मे जलमार्ग से व्यापार बढ़ने की संभावना बढ़ेगी और नये रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विधायक बोले उत्तराखंड जहाँ पर्यटन के क्षेत्र मे अपार संभावना है इसको देखते हुऐ 10000 गाइडो को प्रशिक्षण देने का प्रावधान रखा गया है, साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस पर डिडक्शन की उम्मीद जताई गई है।

विधायक ने बताया इस बजट मे एम्स की तर्ज पर देश मे तीन ऑल इंडिया आयुर्वेद सेंटर बनाने की इस बजट मे व्यवस्था की गई है जो आयुर्वेद के क्षेत्र मे बहुत बड़ी उपलब्धि होंगी।

सोलर पैनल को बढ़ावा देने हेतु सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रावधान किये गए है।

विधायक ने कहा युवाओं को शिक्षा के साथ स्किल को बढ़ावा देने की बात कही जिससे युवा रोजगार के क्षेत्र मे आत्मनिर्भर बन सके।

 

विधायक शिव अरोरा बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे देश विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है और यह बजट बताता है प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने किसान, युवा, महिला, वँचित वर्ग को केंद्र मे रखकर बजट जारी किया है। विधायक शिव अरोरा बोले इस बजट का सीधा लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को मिलेगा और उत्तराखंड मे विकास की नई सम्भावनाओं के अवसर पैदा होंगे। विधायक बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार प्रदेश को उनकी मंशा अनुसंधान रूप आगे बढ़ने का कार्य कर रहे हैं।

विधायक शिव अरोरा ने इस बजट को देश की जनता का बजट बताते हुऐ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया।

 

इस दौरान मेयर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी , स्वाति शर्मा, रोशन अरोरा, प्रमोद मित्तल, धीरेन्द्र मिश्रा, प्रीति धीर, राजेश बजाज, बिट्टू चौहान, रचित सिंह, विजय तोमर, जीतेन्द्र संधू, सर्वेश मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *