महामना मालवीय चौक निर्माण की मांग, महापौर को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

सनातन धर्म सभा ने उठाई ‘मालवीय चौक’ बनाने की मांग

गुड़ मंडी चौक पर मालवीय प्रतिमा स्थापना की मांग फिर उठी

महापौर बोले—जल्द होगा ‘महामना मालवीय चौक’ का निर्माण

नगर की सांस्कृतिक पहचान के लिए मालवीय चौक जरूरी: सभा

महापौर का आश्वासन—चौराहों को मिलेगा धार्मिक स्वरूप, मालवीय चौक जल्द

 

रुद्रपुर। शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर से भेंट कर ‘महामना मालवीय चौक’ के निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने भारत रत्न मदन मोहन मालवीय के नाम पर भव्य चौक स्थापित कर शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने की बात कही।
ज्ञापन में सभा पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 1954 में स्थापित श्री सनातन धर्म सभा रुद्रपुर की अग्रणी संस्थाओं में शामिल है, जो लंबे समय से समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत है। संस्था द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री रामबाग श्मशान घाट सहित कई शिक्षण संस्थानों का संचालन किया जा रहा है, जो नगर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नगर में संस्था के व्यापक योगदान के बावजूद अब तक किसी चौक या स्थान का नामकरण नहीं किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में गुड़ मंडी चौक पर महामना मालवीय की प्रतिमा स्थापित करने और चौक का नामकरण करने का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हो सका है। इस पर उन्होंने महापौर से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
महापौर ने मांग को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि ‘महामना मालवीय चौक’ के निर्माण हेतु जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख चौराहों को धार्मिक पहचान देने का संकल्प लिया गया है और निकट भविष्य में इनका स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री ओमप्रकाश अरोरा, विजय जग्गा, मोहन अरोरा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *