सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखें मेयर: मीना शर्मा

Spread the love

रुद्रपुर। पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती मीना शर्मा ने नगर निगम के मेयर विकास शर्मा से शहर में साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र कौमी एकता का प्रतीक रहा है, जहां विभिन्न जाति, धर्म और वर्ग के लोग वर्षों से अपने-अपने त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाते आए हैं। यही कारण है कि यहां का सामाजिक सौहार्द हमेशा मजबूत बना रहा है।
श्रीमती शर्मा ने मेयर से आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लें और मुस्लिम समुदाय को ईद के अवसर पर खेड़ा क्षेत्र में नमाज अदा करने की अनुमति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि देश के संतों, महात्माओं और ब्राह्मणों ने सदैव समाज के कल्याण के लिए कार्य किया है, इसलिए मेयर को भी उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि मेयर विकास शर्मा शहर के प्रथम नागरिक होने के नाते सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखते हुए समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *