मुखर्जी नगर में महापौर ने किया सड़क का शिलान्यास 

Spread the love

मुखर्जी नगर में महापौर ने किया सड़क का शिलान्यास

 

रुद्रपुर। रुद्रपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 05, मुखर्जी नगर में सड़क निर्माण कार्य का महापौर विकास शर्मा ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। यह कार्य डॉ. गोपाल के निवास से कन्हाई मलिक के घर तक प्रस्तावित है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने महापौर का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान मिष्ठान वितरण भी किया गया।

 

शिलान्यास कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा ने कहा कि रुद्रपुर शहर को स्मार्ट, स्वच्छ और सुगम यातायात वाला शहर बनाना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। वार्ड नंबर 05 में यह सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में थी, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनता की समस्या हमारी समस्या है और उसी भावना से यह कार्य प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कि सभी वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विकास की कल्याणकारी योजनाएं बनाई जा रही है।

 

महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास की रफ्तार को नई दिशा मिली है। उनके कुशल नेतृत्व में योजनाएं न केवल बन रही हैं, बल्कि धरातल पर तेजी से उतर भी रही हैं। शहर के हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना हमारा लक्ष्य है और मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन से हम इस दिशा में निरंतर प्रगति कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड की पार्षद श्रीमती कुसुम शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि यह कार्य स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे आज महापौर के प्रयासों से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि शहर की प्रगति में सब मिलकर सहभागी बनें।

 

इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि राधेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, भगत सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुघ, मंडल उपाध्यक्ष गोविंद शर्मा, आकाश रस्तोगी सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *