*कंगना रनौत मानहानि केस: पेश नहीं हुई अभिनेत्री, कोर्ट परिसर में सुरक्षा थी कड़ी, अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश*
बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत मानहानि मामले में आज बठिंडा कोर्ट में पेश थी। लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। यह मामला किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोमवार (5 जनवरी) को पंजाब के बठिंडा कोर्ट में मानहानि केस में सुनवाई हुई, लेकिन अभिनेत्री अदालत में पेश नहीं हुईं। कंगना के अदालत में न पहुंचने के चलते कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी और मामले को लेकर आगे की कार्यवाई पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है।






