*पछताओगे, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद का पलटवार*

Spread the love

*पछताओगे, अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी पर ईरानी राष्ट्रपति मसूद का पलटवार*

 

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ खड़े होकर ईरान को धमकी दी थी। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने अपने बैलिस्टिक प्रोग्राम को आगे बढ़ाया और अपने परमाणु प्रोग्राम को दोबारा शुरू किया, तो अमरीका उसे तबाह कर देगा। अब ट्रंप की धमकी का ईरान ने जवाब दिया है। ईरान के राष्ट्र्रति मसूद पेजेश्कियान ने ट्रंप पर पलटवार करते हुए कहा है कि अगर अमरीका ने हमले की हिमाकत की, तो ऐसा जवाब देंगे कि उसे अपने हमले पर पछतावा होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने बिना अमरीका का नाम लिए कहा कि इस्लामिक गणराज्य ईरान पर किसी भी दमनकारी आक्रमण का जवाब बेहद खतरनाक होगा और ऐसा होगा कि हमला करने वाले को पछतावा होगा।

पीडब्ल्यूडी परियोजना समाचार

होटल बुकिंग सेवा

ट्रंप ने नेतन्याहू के साथ अपने आवास मार-ए-लागो में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर ईरान अपने बैलिस्टिक हथियारों का भंडार बढ़ाने और अपने परमाणु प्रोग्राम को फिर से खड़ा करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, उन्होंने ईरान से बातचीत करने की अपील भी की। ट्रंप ने कहा कि अब मैं सुन रहा हूं कि ईरान फिर से अपने प्रोग्राम को बनाने की कोशिश कर रहा है


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *