*भारत घर में 15 साल बाद साउथ अफ्रीका से हारा: टीम 124 रन चेज नहीं कर सकी, गिल बैटिंग करने नहीं उतरे; हार्मर गेम चेंजर रहे*

Spread the love

*भारत घर में 15 साल बाद साउथ अफ्रीका से हारा: टीम 124 रन चेज नहीं कर सकी, गिल बैटिंग करने नहीं उतरे; हार्मर गेम चेंजर रहे*

 

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में 30 रन की हार झेलनी पड़ी है। टीम 15 साल बाद अपने घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोई मैच हारी है। पिछली हार 2010 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में नागपुर में मिली थी।

 

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को 124 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम 9 विकेट पर 93 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने नहीं आए। वे एक दिन पहले गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर हुए थे।

 

वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। साइमन हार्मर ने मैच में कुल 8 विकेट झटके। मैच में इकलौती फिफ्टी अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा ने लगाई। वे दूसरी पारी में 55 रन बनाकर नाबाद लौटे।

 

इससे पहले साउथ अफ्रीका दूसरी पारी में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और पहली पारी में 159 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *