*_ICC टेस्ट रैंकिंग में सिराज-जडेजा का धमाल, करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचे दोनों खिलाड़ी_*

Spread the love

*_ICC टेस्ट रैंकिंग में सिराज-जडेजा का धमाल, करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंचे दोनों खिलाड़ी_*

नईदिल्ली। आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों की नई रैंकिंग जारी कर दी है. जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बड़ा इनाम मिला है. दोनों ही खिलाड़ी अपने टेस्ट करियर के सर्वश्रेष्ठ स्थान पर पहुंच गए हैं.

 

टेस्ट रैंकिंग में सिराज-जडेजा का धमाल

 

मोहम्मद सिराज ICC टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 12वीं रैंकिंग हासिल की हैं. जबकि जडेजा ने आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं.जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में नाबाद 104 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 29वीं थी. इसके अलावा जडेजा ने दूसरी पारी चार विकेट भी लिए, जिससे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में उन्होंने अपनी टॉप पोजीशन को और मजबूत किया है. वो अब बांग्लादेश के मेहदी हसन से 125 अंक आगे हो गए हैं.

 

सिराज का दमदार प्रदर्शन जारी

 

वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड दौरे के अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखा और अहमदाबाद टेस्ट में कुल 7 विकेट झटके. उन्होंने पहली पारी में 40 रन देकर चार और दूसरी पारी में 31 रन देकर तीन विकेट लिए. जिसकी बदौलत भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज पर एक पारी और 140 रनों से शानदार जीत हासिल की और टेस्ट मैच तीन दिन से भी कम समय में समाप्त कर दिया.

 

राहुल और जुरेल का भी हुआ फायदा

 

भारतीय टीम के अन्य उल्लेखनीय खिलाड़ियों में केएल राहुल और ध्रुव जुरेल शामिल हैं, जिन्होंने शतक जड़कर बल्लेबाजी रैंकिंग में तरक्की की है. राहुल चार पायदान ऊपर चढ़कर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जुरेल अपने पहले टेस्ट शतक के बाद 20 पायदान ऊपर चढ़कर 65 वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

टेस्ट के नंबर-1 खिलाड़ी

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाजों में इंग्लैंड के जो रूट और ऑलराउंड में रवींद्र जडेजा नंबर वन खिलाड़ी बने हुए हैं.


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *