रुद्रपुर में CA’s XI ने SGST XI को 7 विकेट से हराया, मैत्री क्रिकेट मैच में दिखी खेल भावना

Spread the love

रुद्रपुर में CA’s XI ने SGST XI को 7 विकेट से हराया, मैत्री क्रिकेट मैच में दिखी खेल भावना
रुद्रपुर। हल्द्वानी ब्रांच ऑफ CIRC ऑफ ICAI के तत्वावधान में 14 मार्च 2026 को जैन ग्लोबल क्रिकेट अकादमी, रुद्रपुर में CA’s XI और SGST XI के बीच 20 ओवर का मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का उद्देश्य पेशेवरों और सरकारी अधिकारियों के बीच समन्वय तथा खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सीनियर एडवोकेट डी.पी. यादव और केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अशोक बंसल शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हल्द्वानी ब्रांच ऑफ CIRC ऑफ ICAI के चेयरमैन सीए मोहित देव, वाइस चेयरमैन सीए बलजीत सिंह कलसी, सचिव सीए अंकित प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष सीए चेतन प्रकाश खुराना और CICASA चेयरमैन सीए रोहित नौला भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन पेशेवरों और सरकारी अधिकारियों के लिए बेहद जरूरी हैं। इससे वे शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ ही तनावमुक्त भी रह सकते हैं।
मैच में टॉस जीतकर SGST XI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए CA’s XI की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 14.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर 7 विकेट से जीत दर्ज की।
मैच में सीए आलोक चावला ने 38 गेंदों में 48 रन की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। SGST XI की ओर से संतोष उनियाल ने 27 गेंदों में 40 रन तथा अखिलेश द्विवेदी ने 35 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में सीए गुरजस्पाल सिंह ने चार ओवर में चार विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं सीए अक्षय अग्रवाल ने तीन विकेट लिए और सीए अभिनव बंसल ने भी महत्वपूर्ण विकेट हासिल किया।
इस मौके पर सीए विनीत शर्मा, सीए विजेंद्र माहेश्वरी, सीए पारस सुराना, सीए ऋषभ चिलाना, सीए यश नारंग के अलावा डिप्टी कमिश्नर रजनीश यशवस्थी, डिप्टी कमिश्नर विनय प्रकाश ओझा, डिप्टी कमिश्नर ज्ञान चंद, असिस्टेंट कमिश्नर अनिल चौहान, असिस्टेंट कमिश्नर संतोष उनियाल, एसटीओ मुकेश पाण्डेय, एसटीओ एजाज बेग, एसटीओ नवीन कांडपाल, एसएओ राकेश जखमोला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूरा मैच जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ खेला गया। खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों ने भी इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन पेशेवर समुदाय के बीच मित्रता, सहयोग और टीम भावना को मजबूत करते हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *