ऑडियो मामले में शीघ्र हो वॉइस सेम्पलींग – मीना शर्मा
ऑडियो मामले में शीघ्र वॉइस सेम्पलींग कराने की माँग को लेकर पूर्व पालिका अध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री श्रीमती मीना शर्मा शुक्रवार को सुबह एस एस पी मनिकांत मिश्रा से कार्यालय में मिली, यहाँ श्रीमती शर्मा ने एस एस पी से कहा की एक बर्ष पूर्व उनके चरित्र का हनन करती हुई एक ऑडियो क्लीपिंग जो पूर्व विद्यायक् राजकुमार ठुकराल की आवाज में थी, वायरल हुई थी, उसको लेकर वह लगातार पुलिस के संपर्क में थी, और वह जल्दी से जल्दी इस मामले का खुलासा चाहती थी, अब देर ही सही लेकिन अब इस मामले में कोतवाली रुद्रपुर में पूर्व विद्यायक् राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है, जिसके लिए वह पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करती है l यहाँ श्रीमती शर्मा ने एस एस पी से कहा की इस मामले में वॉइस सेम्पलींग जल्दी से जल्दी हो जिस से इस मामले में सफलता मिले और उन्हें न्याय मिल सके l






