दिल्ली ब्लास्ट मे बनफूलपुरा से इमाम गिरफ्तार 

Spread the love

दिल्ली ब्लास्ट मे बनफूलपुरा से इमाम गिरफ्तार

 

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात ढाई बजे हल्द्वानी में स्थित बिलाली मस्जिद में दी दबिश

हल्द्वानी। दिल्ली ब्लास्ट मामले में आतंकवादी उमर से जुड़े कॉल डिटेल्स की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार रात ढाई बजे हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में स्थित बिलाली मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया। टीम संदिग्ध को पूछताछ के लिए दिल्ली ले गई है। दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकवादी उमर से जुड़े मोबाइल के कॉल डिटेल को खंगालने में दिल्ली पुलिस को कामयाबी मिली है। शुक्रवार की देर रात ढाई बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम के साथ ही एलआईयू दिल्ली की टीम ने हल्द्वानी के संवेदनशील मुस्लिम बाहुल्य इलाके बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को उठाया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उसे लेकर दिल्ली चली गई। उधर दबिश के बाद क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुबह ही एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के साथ ही सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के अलावा, लालकुलां, कालाढूंगी, हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम थाना की पुलिस बनभूलपुरा पहुंच गई। अचानक से फोर्स देखकर स्थानीय लोग भी सहम गए। पुलिस ने बिलाली मस्जिद तथा इसके बगल में स्थित इमाम के आवास पर कड़ी सुरक्षा रखी है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई की है। एहतियातन सुरक्षा बढ़ाई गई है। दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट जिसने देश को झकझोर कर रख दिया था। आतंकी हमले में दर्जन भर से अधिक लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। सरकार द्वारा इसे आतंकी हमला घोषित किए जाने के बाद, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को गिरफ्रतार किया है। लाल किले के बाहर 10 नवंबर को हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आरोपी आमिर राशिद अली को पेश किया था। एनआईए ने दावा किया कि आरोपी ने आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर नबी को सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध कराया और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *