अगर न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या
रुद्रपुर – राजनीतिक शरण के चलते कुछ लोग एक महिला की भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। जिसको लेकर उसने कई जगह न्याय की गुहार लगाई लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई तो आज वह कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गई। उसने चेतावनी दी कि यदि उसे शीघ्र में न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। जिसको लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम कौस्तुभ मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्हें न्याय का आश्वासन देकर उनका धरना समाप्त कराया। कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी ग्राम शेखपुरा हसनपुर रहमतगंज स्वार रामपुर निवासी किंदरजीत कौर पत्नी जगतार सिंह ने बताया कि उसकी कनोरी काशीपुर बायपास रोड बाजपुर में4 एकड़ जमीन है जो उसके वह उसके पुत्र के नाम है ।इसके अलावा शेखूपुरा में भी उसकी 9 एकड़ जमीन है। महिला का आरोप है कि उसके कुछ रिश्तेदार उसकी भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और पिछले दिनों उन्होंने ट्रैक्टर से कनोरी स्थित उसकी जमीन जोत दी वह सब असलों से लैस थे और विरोध करने पर धमकियां दे रहे थे। महिला का कहना है कि उक्त लोगों ने उसके बीमार पति और बुजुर्ग सास की पिटाई लगा दी ।जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है। महिला का कहना था कि उन लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते बाजपुर पुलिस प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं करी। उन्होंने चेतावनी दी यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेंगे। घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम मिश्रा वहां पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीएम के आश्वासन पर महिला और उनके साथ आए लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।






