विजडम पब्लिक स्कूल में स्व. गिरीश कुमार श्रीवास्तव की स्मृति में 15वीं लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा का भव्य आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 31.01.2026 दिन-शनिवार को विजडम पब्लिक स्कूल गंगापुर रोड रुदपुर ऊ०सि० नगर में विद्यालय के सस्थापक स्व० श्री गिरीश कुमार श्रीवास्तव जी के स्मृति में विद्यालय के प्रबन्धक श्री गोपाल सिंह पटवाल जी द्वारा 15 वें वर्ष भी विभिन्न स्कूलों की एक लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 का आयोजन 22 नवम्बर 2025 दिन शनिवार को किया गया था, जिसमें शहर के 25 प्रतिष्ठित स्कूलों के 255 छात्र-छात्राओं में से 245 छात्र-छात्राऐं ने प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम दीप-प्रज्जवलन के साथ आज के मुख्य अतिथि श्री उत्तम सिंह नेगी उपपुलिस अधीक्षक असि० नगर, विद्यालय के प्रबन्धक श्री गोपाल सिंह पटवाल और विद्यालय सचिव श्रीमती सुधा पटवाल, डॉ० ललित मोहन उप्रेती पूर्व स्वास्थय अधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० श्वेता मढवाल आदि ने सरस्वती और गणेश वन्दना के साथ कार्यकम की शुरुआत हुई। आज के कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में श्री राम प्रकाश गुप्ता, श्री सत्य प्रकाश चौहान, श्री दिनेश बम्र श्री राजेन्द्र सिंह बोरा, श्री संजय कुमार पाल, श्री जगदीश सिंह बिष्ट, श्री आर० सी० नेगी, श्रीमती रेनु देवी, श्री सुधांशु पटवाल आदि थे। लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 को सफल बनाने हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० श्वेता मढवाल ने सभी विद्यालयों से आए हुए सभी प्रबन्धको प्रधानाचायों, अधितियों, अभिभावको अध्यापक-अध्यापिकाएँ सहित अभिभावक का धन्यवाद किया और जीवन में सामान्य ज्ञान के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति पहाड़ी, पंजाबी, कविता, नाटक आदि मनमोहक नृत्यों से सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा 2025 के सभी स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेंडल के साथ पुरुस्कार वितरण किया गया। लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान (मेंडल एवं नकद रु03100) अदिति सक्त कक्षा-8 विजडम परिनक स्कूल, द्वितीय स्थान (मेंडल एवं नकद रू० 2100) कुमुद कुमार कक्षा-8 ट्रेण्डर सोल्स पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान (मेडल एवं नकद रु01100) नैतिक पंत कक्षा-8 स्टोन रिज इण्टरनेशनल स्कूल ने प्रात्त किया। अन्य स्थान पाने वालों में चतुर्थ कक्षा-७ अंश कुमार विजडम पब्लिक स्कूल, पंचम गीतांश वर्मा कक्षा-8 विजडम पब्लिक स्कूल, छठा सूर्या प्रताप पाण्डेय कक्षा-8 स्टोन रिज इण्टरनेशनल स्कूल, सातवों वंश सिंह कक्षा-6 जी०एस० एम० पब्लिक स्कूल, आदित्य बोहरा कक्षा-7 ट्रेण्डर सोल्स पब्लिक स्कूल, रितिक कुमार कक्षा 7 विजडम पब्लिक स्कूल, इशान पाटिल कक्षा-8 दी आर्क्सफोर्ड एकेडमी, अनमोल सिंह कक्षा-6 मोम्स प्राइड स्कूल, काव्या गुसाई कक्षा-8 स्टोन रिज इण्टरनेशनल स्कूल जिगर पाण्डेय कक्षा-6 नेशनल पब्लिक स्कूल, हार्दिक जोरा कक्षा-8 स्टोन रिज इण्टरनेशनल स्कूल, कार्तिक रावत कक्षा-8 ट्रेण्डर सोल्स पब्लिक स्कूल रूदपुर ने प्राप्त किया। अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक श्री गोपाल सिंह पटवाल ने सभी लिखित सामान्य ज्ञान परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल के बच्चों के अभिभावकों को कीमती समय देने हेतु तथा अथितियो प्रबन्धको और प्रधानाचायों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन पियंका पंत, अदिति पाण्डेय और श्रीमती साक्षी मिश्रा उपप्रधानाचार्या ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओ के साथ अध्यापक-अध्यापिकाए सहित अभिभावक भी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की मुख्य प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा मिश्रा, श्री नरेन्द्र सिह रावत श्री अजय मिश्रा श्री देव मण्डल, विमल चौधरी, श्रीमती अंजली रावत, श्रीमती गीता अधिकारी श्रीमती टीना दास, श्रीमती मंजू नेगी, नीरू अधिकारी, श्रीमती रेनु जोशी, मानसी चौहान, श्रीमती प्रेमलता सिंह, आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं ने विशेष योगदान दिया।

 

 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *