गदरपुर विधायक अरविंद पांडे का पुतला फूंका, बंगाली समाज में उबाल

Spread the love

गदरपुर विधायक अरविंद पांडे का पुतला फूंका, बंगाली समाज में उबाल

 

समाजसेवी सुब्रत विश्वास बोले – “विधायक को सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी होगी”

 

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय द्वारा बंगाली समाज को लेकर दिए गए हालिया बयान ने गहरा विवाद खड़ा कर दिया है। इस बयान के विरोध में रविवार को रुद्रपुर में बंगाली समाज ने विधायक का पुतला दहन किया। समाज में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने विधायक से सार्वजनिक माफी की मांग की है।

 

समाजसेवी सुब्रत विश्वास ने सख्त लहजे में कहा कि बंगाली समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विधायक ने जल्द माफी नहीं मांगी तो बंगाली समाज व्यापक आंदोलन करेगा और आवश्यक हुआ तो उनके आवास के बाहर धरना भी दिया जाएगा।

 

कल्याण समिति पर टिप्पणी से भड़का समाज

 

विधायक द्वारा बंगाली कल्याण समिति को लेकर की गई टिप्पणी ने समाज में और आक्रोश भर दिया है। यह समिति दशकों से बंगाली समाज के अधिकारों और एकता की लड़ाई लड़ रही है। समाज के लोगों का कहना है कि यह समिति सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बंगालियों की पहचान और गौरव का प्रतीक है।

 

पूर्व पार्षद विकास मल्लिक ने कहा, “कल्याण समिति 30 वर्षों से समाज की सेवा कर रही है। अरविंद पांडे का बयान न केवल समिति बल्कि पूरे बंगाली समाज का अपमान है। भाजपा के नेता लगातार हमें ओछी नजरों से देखते हैं और बांटने की राजनीति करते हैं।”

 

अधूरे वादों पर भी जताई नाराज़गी

 

साल 2017 में अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के बैनर तले आंदोलन के दौरान बांग्ला भाषा लागू करने का वादा किया गया था, लेकिन समाज का आरोप है कि वह आज तक अधूरा है। सुब्रत विश्वास का कहना है कि विधायक ने चुनावों के समय समाज को भ्रमित किया और किए गए वादों को निभाया नहीं।

 

युवाओं और वरिष्ठों की एकजुट आवाज

 

युवा नेता अभिमन्यु साना ने साफ कहा, “यदि विधायक ने माफी नहीं मांगी तो हम आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।”

वहीं, बंगाली कल्याण समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी परिमल राय ने कहा, “विधायक का बयान अस्वीकार्य है। कल्याण समिति हमारा मान-सम्मान और गौरव है, और अरविंद पांडे को बंगाली समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी ही होगी।”

 

आंदोलन की राह पर समाज

 

पुतला दहन के साथ ही यह साफ हो गया है कि बंगाली समाज अब अपमान सहन करने को तैयार नहीं। समाज ने संकेत दिया है कि यदि विधायक ने तत्काल माफी नहीं मांगी, तो आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन और आंदोलन शुरू किया जाएगा। पुतला दहन के कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी परिमल राय जी , पूर्व पार्षद विकास मलिक जी , समाजसेवी आशित बाला जी , युवा नेता अभिमन्यु साना जी ,उमाशंकर मंडल , जगदीश दास ,परिमल जी ,सौरभ मिस्त्री, अमल बिस्वास, शिव, सूरज ,राजू ,संजय आइस ,विकास विश्वास ,समाजसेविका किरण विश्वास ,जय किशन मंडल, देवदास सरकार आदि लोग उपस्थित थे


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *