एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार परेड आयोजित

Spread the love

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार परेड आयोजित

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पहली परेड के माध्यम से एसएसपी ने जनपद पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन तथा टर्नआउट का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

परेड में जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी (एसओ/एसएचओ), फायर सर्विस कर्मी तथा विभिन्न शाखाओं के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। एसएसपी ने टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए अनुशासन और आपसी सामंजस्य बनाए रखने के उद्देश्य से ड्रिल कराई।

परेड के उपरांत एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की जांच की गई तथा गार्द रजिस्टर, आदेश कक्ष और विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का विधिवत मिलान किया गया।

उन्होंने गार्द कमांडरों को मुल्जिम कमान ड्यूटी तथा सुरक्षा ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों को फिटनेस और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *