शांतिपुरी के आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में करियर काउंसलिंग अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण हेतु विभिन्न करियर विकल्पों की दी गई जानकारी
रक्षा सेवाओं व स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर संभावनाओं पर विशेषज्ञों ने डाला प्रकाश
बोर्ड परीक्षार्थियों को सफल अध्ययन पद्धति अपनाने की दी गई महत्वपूर्ण सलाह
“उठो, जागो और बढ़ो” संदेश के साथ छात्रों को लक्ष्य निर्धारण के लिए प्रेरित किया गया
स्वतंत्र सोच के अनुरूप करियर चयन करने की प्रधानाचार्य ने दी सलाह
शांतिपुरी, उधम सिंह नगर। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज शांतिपुरी में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को विद्यालय स्तर पर मार्गदर्शन एवं परामर्श के अंतर्गत करियर काउंसलिंग विषयक अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देना तथा उनके भविष्य निर्माण हेतु मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) लाल सिंह कोरंगा, डॉ. रूपाली, श्रीमती ममता भटनागर (फार्मासिस्ट, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपुरी) उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रवक्ता श्री भरत सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर क्षेत्रों के उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भविष्य की योजना बनाने पर बल दिया तथा बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रवक्ता श्री पी.एन. सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सूबेदार मेजर (से.नि.) लाल सिंह कोरंगा ने विद्यार्थियों को भारतीय रक्षा सेवाओं में करियर बनाने तथा सीडीएस के माध्यम से राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। मेडिकल ऑफिसर डॉ. रूपाली ने स्वास्थ्य सेवाओं में करियर संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली की जानकारी दी।
पीटीए अध्यक्ष श्री मोहन सिंह कोरंगा ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं में बेहतर अंक प्राप्त करने हेतु प्रभावी अध्ययन पद्धति अपनाने की सलाह दी। मुख्य अतिथि डॉ. गणेश उपाध्याय ने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में करियर अवसरों की जानकारी देते हुए “उठो, जागो और बढ़ो” का संदेश दिया तथा राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विपिन चंद्र भट्ट ने विद्यार्थियों को अपनी स्वतंत्र सोच के अनुरूप करियर चुनने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी अतिथियों को सम्मानित कर आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री तेजपाल (प्रवक्ता) ने किया। इस अवसर पर श्री बसंत कुमार, श्री अनंत कुमार चौहान, श्री फकीर चंद्र, श्रीमती मंजुला, श्री बालकृष्ण पांडे, श्रीमती रानी बसेड़ा, श्रीमती प्रियंका पवार, श्री अनिल कुमार, श्री बिष्ट सहित कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।






