वाणिज्य परिषद का गठन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love

वाणिज्य परिषद का गठन, सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

रुद्रपुर, 2 अप्रैल 2026। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा वाणिज्य परिषद का गठन किया गया। परिषद में सर्वसम्मति से कैलाश चौधरी को अध्यक्ष, ज्योति सिंह को उपाध्यक्ष, शिवम् आर्य को सचिव तथा गीतांजलि चौबे को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह एवं विभाग प्रभारी प्रो. भारत सिंह राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भाषण, गायन, कविता, नृत्य एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में डॉ. इंदु शेखर ममगाई, डॉ. मनी साहनी एवं विकास पलाडिया शामिल रहे।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

भाषण प्रतियोगिता में कैलाश चौधरी प्रथम, आस्था मिश्रा द्वितीय एवं ज्योति सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, वंदिनी द्वितीय एवं उमा तृतीय रहीं। कविता वाचन में राशि बाधवा ने प्रथम, कैलाश चौधरी ने द्वितीय एवं मनु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में काजल सेन प्रथम एवं सुहानी द्वितीय रहीं। वहीं, गायन प्रतियोगिता में रितिका पांडे प्रथम, शौर्य द्वितीय एवं गीतांजलि चौबे तृतीय स्थान पर रहीं।

विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभागीय परिषदें छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं।

कार्यक्रम के अंत में विभाग प्रभारी प्रो. भारत सिंह राजपूत ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्रपाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, छात्रसंघ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *