नकली कोलगेट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 9 लाख का माल जब्त
गुजरात के कच्छ जिले के रापर तालुका के चित्रोड गांव में चल रही एक नकली कोलगेट फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. गागोदरा पुलिस की एक टीम ने एक विशेष अभियान चलाकर नकली कोलगेट टूथपेस्ट बनाने और बेचने की एक अवैध इकाई को पकड़ा है. इस अभियान में भारी मात्रा में सामान जब्त किया गया है. जिसकी कीमत 9 लाख रुपये बताई जा रही है.







