कार की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत 

Spread the love

  • कार की टक्कर से बुज़ुर्ग की मौत

रुद्रपुर – कार की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मय वाहन के वहां से फरार हो गया । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 3 ट्रांजिट कैंप निवासी 79 वर्ष के मोनू रंजन सरकार पूजा पाठ का काम करते थे और किसान थे। बीपी शाम वह अपने वाहन से दिनेशपुर से रुद्रपुर आ रहे थे कि जाफरपुर पेट्रोल पंप के पास वह किसी काम से वाहन खड़ा कर सड़क पार कर रहे थे ।इसी दौरान वाहन संख्या यूपी 21 सीडी 6830 ने उन्हें टक्कर मार दी ।उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *