*दिल्ली ब्लास्ट केस में अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 25 ठिकानों पर मारी रेड*
_दिल्ली ब्लास्ट केस के सिलसिले में ईडी ने आज सुबह हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय और दिल्ली के ओखला स्थित कार्यालय समेत 25 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय के ट्रस्टियों और संबंधित व्यक्तियों से जुड़े परिसरों पर की जा रही है।_






