गेहूं का MSP ₹3200 करने की मांग, डॉ. गणेश उपाध्याय ने उठाई आवाज

Spread the love

गेहूं मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस का हमला, ₹3200 समर्थन मूल्य की मांग

रुद्रपुर/देहरादून। उत्तराखंड में गेहूं के समर्थन मूल्य में मामूली वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह असंतुलित नजर आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार ने गेहूं के मूल्य में मात्र 6.6 प्रतिशत की वृद्धि की है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 6.9 प्रतिशत और व्यावसायिक सिलेंडर में 17.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी महज एक महीने में कर दी गई। वहीं विधानसभा सत्र में पूर्व विधायकों की पेंशन में 33 प्रतिशत की वृद्धि करना किसानों के साथ अन्याय है।

किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस हमलावर, डॉ. गणेश उपाध्याय ने साधा निशाना

गेहूं समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग तेज, डॉ. गणेश उपाध्याय का बयान

किसानों के हित में ठोस कदम उठाए सरकार—डॉ. गणेश उपाध्याय का

 

डॉ. उपाध्याय ने मांग की कि सरकार गेहूं का समर्थन मूल्य कम से कम ₹3200 प्रति क्विंटल निर्धारित करे, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित लाभ मिल सके और वे अपने परिवार का भरण-पोषण सम्मानजनक ढंग से कर सकें।

उन्होंने कहा कि हाल ही में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हो गई है। ऐसे में सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *