वार्ड 39 में माता गुजरी द्वार बनाने की मांग को लेकर पार्षद ने महापौर से की मुलाकात

Spread the love

वार्ड 39 में माता गुजरी द्वार बनाने की मांग को लेकर पार्षद ने महापौर से की मुलाकात

 

रुद्रपुर। वार्ड 39 से कांग्रेस पार्षद सौरभराज बेहड़ ने महापौर विकास शर्मा से मुलाकात कर वार्ड में माता गुजरी के नाम से द्वार निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

 

पार्षद बेहड़ ने बताया कि उनके वार्ड क्षेत्र में बेदी सीमेंट के पास स्थित तिराहा स्थानीय लोगों में माता गुजरी के नाम से प्रसिद्ध है। यह स्थान क्षेत्रवासियों की धार्मिक आस्था और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने महापौर से अनुरोध किया कि आमजन की भावनाओं और क्षेत्रीय महत्व को ध्यान में रखते हुए इस तिराहे पर भव्य द्वार का निर्माण कराया जाए, जिसका नाम ‘माता गुजरी द्वार’ रखा जाए। पार्षद ने कहा कि इससे न केवल क्षेत्र की पहचान मजबूत होगी, बल्कि नागरिकों की भावनाओं का भी सम्मान होगा।

 

महापौर विकास शर्मा ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि द्वार निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इस पर पार्षद सौरभराज बेहड़ ने महापौर का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *