*जैसलमेर: पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, लहूलुहान हालत में मिला शव; मचा हड़कंप*
*03 जनवरी शनिवार 2026-27*
*जैसलमेर:* राजस्थान के जैसलमेर से शनिवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई है। जैसलमेर पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान नरेंद्र मीणा (30) निवासी सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल नरेंद्र मीणा जैसलमेर पुलिस लाइन में अपने सरकारी क्वार्टर में रहते थे। कुछ दिन पहले उनका परिवार सवाई माधोपुर गया हुआ था, जिसके चलते वे घर में अकेले रह रहे थे।
*दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे पुलिसकर्मी:*
कांस्टेबल सुबह जब बाहर नहीं आए तो साथी पुलिसकर्मियों को शक हुआ और उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख सभी सन्न रह गए। कमरे में नरेंद्र का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।






