दबंगों ने पथराव कर लोगों मे मचाई दहशत 

Spread the love

दबंगों ने पथराव कर लोगों मे मचाई दहशत

 

रूद्रपुर। गुरूवार की रात्रि मौहल्ला रम्पुरा वार्ड 22 में पूर्व में रम्पुरा पुलिस चौकी में शिकायत करने से खफा कुछ दबंगों ने अपने घरों की छतों से आस पास के अनेक घरों पर पथराव के साथ शराब की बोतलें बरसाकर जमकर दहशत फैलाई। जिससे कई लोगों को चांेटें भी आ गई जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने पर चौकी पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन उनके द्वारा आरोपियों को न पकड़ने से लोगों में काफी रोष दिखाई दिया। जिसके बाद आज प्रातः अनेक लोग मामले की शिकायत लेकर विधायक के आवास पहुंचे और उन्हें सारे मामले से अवगत कराया। विधायक ने तत्काल पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिये। बताया जाता है कि मौहल्ले के कुछ युवक आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। इसकी शिकायत लेकर कुछ महिलायें बीते दिनों रम्पुरा चौकी गई थीं। जहां उन्होंने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने युवकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिससंे उनके हौसले बढ़ गये। बताया जाता है कि गुरूवार की रात्रि उन दबंग युवकों ने अपने घरों से आस पास के घरों पर पथराव शुरू कर दिया और शराब की खाली बोलतें फेंकी। कई ईंट पत्थर लोगों के घरों के अन्दर आकर गिरे जिससे गौतम, प्रताप कोली, संजय कोली व खुशी आदि लोगों को चोटें आ गई। जिनमें प्रताप की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सभी को उपचार के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। पथराव के दौरान बाहर खड़ा एक वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौकेपर तो आये लेकिन उनके द्वारा आरोपी युवकों को न पकड़ने से लोगों में गुस्सा और भड़क गया। उनका कहना था कि अगर पुलिस ने पहले ही इन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की होती तांे ऐसी नौबत नहीं आती। प्रातः अनेक लोग मामले को लेकर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस की शिकायत की। जिस पर शिव अरोरा ने तत्काल पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मौहल्ले में सुबह तक जगह जगह लोगों के घरों के अन्दर व छतों पर पत्थर बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *