भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में मंत्रिमंडल विस्तार पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

Spread the love

भारत भूषण चुघ बोले— संतुलित प्रतिनिधित्व से मजबूत होगी भाजपा

चुघ के नेतृत्व में शनि देव मंदिर में मिष्ठान वितरण, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भारत भूषण चुघ ने मंत्रिमंडल में शामिल विधायकों को दी बधाई

भारत भूषण चुघ ने कहा— भाजपा सरकार ने सभी वर्गों को दिया सम्मान

भारत भूषण चुघ का दावा— 2027 में भाजपा बनाएगी नया कीर्तिमान

भारत भूषण चुघ ने कहा— विकास के नए रास्ते खोलेगा नया मंत्रिमंडल

रुद्रपुर। भाजपा सरकार के नए मंत्रिमंडल में मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह केड़ा, खजान दास और भरत सिंह चौधरी को शामिल किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में खेड़ा स्थित शनि देव मंदिर में मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
भारत भूषण चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान देकर संतुलित प्रतिनिधित्व का परिचय दिया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता है।
उन्होंने विशेष रूप से मदन कौशिक के बारे में कहा कि वे जमीनी स्तर के नेता हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को भली-भांति जानते हैं। उनके पूर्व में कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के अनुभव का लाभ संगठन और कार्यकर्ताओं को मिलेगा, जिससे भाजपा और अधिक मजबूत होगी।
चुघ ने विश्वास जताया कि मंत्रिमंडल में उनकी भूमिका से विकास के नए मार्ग प्रशस्त होंगे तथा आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।
इस दौरान मुकेश वशिष्ठ और नितिन कोशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से ब्राह्मण समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है और आगे भी समर्थन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में विश्वनाथ शर्मा, संजीव शर्मा, देव मेनन, देवेंद्र चतुर्वेदी, संदीप मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, सुनील शर्मा, विनय दीक्षित, आशुतोष शर्मा, नवीन नैनवाल, टी.वी. भट्ट, अमित शर्मा, कमल सक्सेना, शिवपाल ढाली, अमित गौड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *