*हिमाचल में बड़ा हादसा बिलासपुर में बस की छत पर गिरा भूस्खलन का मलबा, 15 लोगों की मौत, कई अंदर फंसे*
बताया जा रहा है कि भूस्खलन का मलबा सीधे बस की छत पर आया गया। अब तक इसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है
बिलासपुर में बड़ा बस हादसा –
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी निजी बस पर शुक्र खड्ड के किनारे बरठीं में भल्लू पुल के पास पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा गिर गया। मलबा गिरने से बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची। वहीं सारा मलबा बस पर आ गया। जिससे बस पूरी तरह मलबे की चपेट में आ गई। खबर लिखे जाने तक बस के अंदर से अभी तक 15 शव निकाले गए हैं। दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां दुर्घटना में मारी गई है। बेटियों का प्रारंभिक उपचार बरठीं अस्पताल में चला हुआ है।
घायल को निकालती रेस्क्यू टीम – फोटो : अमर उजाला
बस में सवार थे 35 यात्री
बताया जा रहा है कि करीब 35 लोग बस में सवार थे। घटना करीब साढ़े छह बजे हुई है। बस में मरोतन बरठीं, घुमारवीं और बीच के स्टेशनों के लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि बस में 35 के करीब सवारियां थी। चालक और परिचालक की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
बचाव टीम रेस्क्यू में जुटी
मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर किया गहरा शोक व्यक्त






